विश्व रिकॉर्ड के साथ अंजुम ने जीता गोल्ड

डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही इस प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रही अंजुम ने

नई दिल्ली : विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर पर मौजूद अंजुम मुद्गिल ने 12वीं सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल मास्टर्स निशानेबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में फाइनल्स में विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही इस प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रही अंजुम ने फाइनल्स में 253.9 का स्कोर किया। टोक्यो ओलम्पिक का कोटा हासिल कर चुकी अंजुम अपनी टीम साथी और विश्व की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला के इस वर्ष के शुरू में दिल्ली में बनाये गए 252.9 के रिकॉर्ड से पूरे एक अंक आगे रहीं।
पश्चिम बंगाल की मेहुली घोष ने रजत पदक जीता। वह अपूर्वी के प्रदर्शन से 0.7 अंक पीछे रहीं। लेकिन जूनियर स्पर्धा में उन्होंने 253 का स्कोर कर अपूर्वी के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। एल्वेनिल वलारिवान ने 252.4 के स्कोर के साथ रजत जीता। वायु सेना रवि कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।