नेमार की जगह आल्वेस होंगे ब्राजील के कप्तान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेमार की जगह आल्वेस होंगे ब्राजील के कप्तान

रियो डी जनेरियो : नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के

रियो डी जनेरियो : नेमार के स्थान पर दिग्गज डिफेंडर दानी आल्वेस को आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के लिए ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। ब्राजीलियाई फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने इसकी पुष्टि की है।  ब्राजील के मुख्य कोच टिटे ने शनिवार को नेमार को अपने निर्णय के बारे में बताया जबकि आल्वेस को रविवार को यह जानकारी मिली। पिछले कुछ महीनों में 27 वर्षीय नेमार विवादों से घिरे रहे हैं।
उन्होंने पिछले साल सितंबर में आखिरी टीम की कप्तानी की थी। फ्रेंच कप फाइनल के बाद एक प्रशंसक को मारने के कारण फ्रेंच फुटबाल माहसंघ ने नेमार पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के यूरोपीय चैम्पियंस लीग से बाहर होने के बाद रैफरी का अपमान करने के लिए भी उन्हें अप्रैल में तीन मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। कोपा अमेरिका में ब्राजील का सामना वेनेजुएला, पेरू और बोलिविया से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।