फ्लाइट में Sakshi के सामने MS Dhoni को एयर होस्टेस ने दी गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फ्लाइट में Sakshi के सामने MS Dhoni को एयर होस्टेस ने दी गिफ्ट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बीते आईपीएल के बाद से खूब सुर्खियां

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बीते आईपीएल के बाद से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार चैंपियन बनाया और अपने फैंस से वादा किया कि वो अगली बार भी आईपीएल खेलेंगे। वहीं चैंपियन बनने के बाद से वो लगातार देश का भ्रमण कर रहे हैं। वहीं कल से सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे लोग खुब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो आइए आपको बताते है एम.एस धोनी के इस वायरल वीडियो के बारे में पूरी बातें।
1687763202 1
दरअसल धोनी फ्लाइट से अपनी पत्नी साक्षी के साथ कहीं ट्रेवल कर रहे थे। वो इकोनॉमी क्लास से ट्रेवल कर रहे थे। उसी दौरान एयरहोस्टेज धोनी के पास सर्विंग ट्रे में कुछ चॉकलेट और एक छोटी सी पर्ची लेकर पहुंची। वहां एयरहोस्टेज माही से कुछ बात की और पर्ची भी पकड़ा दी, साथ ही साथ चॉकलेट से भरी ट्रे भी दिया मगर माही ट्रे में से एक चॉकलेट को निकालकर बाकी वापस कर दी। उसी दौरान देखा गया कि माही के पास टैबलेट है और वो उसमें गेम खेल रहे हैं। माना जाता है कि माही अपने पास ज्यादा देर फोन नहीं रखते, मगर लोग इस तस्वीर को देखकर हैरान रह गए कि वो टैब रखते है और उसमें वो गेम खेल रहे हैं।
1687763210 2
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरहोस्टेज के साथ माही का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि माही को लोग हमेशा से पसंद करते हैं। धोनी ने भारतीय टीम को टी20 और वनडे विश्व कप का चैंपियन बनाया है, साथ ही साथ 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी भारत को दिलाई थी। माही सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने पांच बार अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन भी बनाया हैं।

माही आईपीएल-2023 में काफी दिक्कतों के साथ खेलते नजर आए थे। उनका बांया घुटना बिल्कुल भी सही नहीं था। किपिंग के दौरान वो लंगड़ाते भी नजर आते थे। उनके फैंस को लग रहा था कि यह उनका अंतिम साल है क्रिकेट फील्ड पर मगर चैंपियन बनने के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अगले साल भी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे, अगर उनका शरीर साथ देता है तो। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।