दो साल बाद MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट, देसी अंदाज़ में देख फैंस हुए खुश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दो साल बाद MS Dhoni ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट, देसी अंदाज़ में देख फैंस हुए खुश

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी काम एक्टिव रहते है और महीने

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी काम एक्टिव रहते है और महीने बाद कभी कभी कुछ पोस्ट करते है। इसलिए उनके फैंस  बेसब्री से इंतज़ार भी करते है उनके पोस्ट का। धोनी ने अपने फैंस का इंतज़ार को खत्म किया है और लगभग दो साल बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वो फुल देसी अंदाज़ में दिख रहे है। 
1675925640 114d90f7a29231c0e7c81ce866f46186 original
एमएस धोनी ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है उसके बाद से उनके फैंस उन्हें सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए देख पात है। इसलिए उनके चाहने वाले हमेशा उनके सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर या वो क्या कर रहे हैं, उसका इंतज़ार करते है और धोनी भी उन्हें काफी वेट कराते है। आपको बता दें की धोनी इस समय अपने घर रांची में हैं और वहां अपने फार्म हाउस में वो काफी समय बिता रहे है। धोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ट्रेक्टर चलाते हुए दिख रहे है। 

इस वीडियो में धोनी अपने खेत की जुताई करते हुए देखे जा सकते है। धोनी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा “कुछ नया सीख कर अच्छा लग रहा है लेकिन काम खत्म करने में काफी ज्यादा समय ले लिया।” धोनी यह वीडियो जैसे ही पोस्ट किया  उसी के साथ वायरल हो गयी।  इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है और 65 हज़ार से ज्यादा लोगो ने कमेंट किया है।  एक यूजर ने कमेंट में लिखा की दो साल बाद याद आया अकाउंट का पासवर्ड।  
1675925983 328539557 554391500057276 3469327796475202857 n
वहीँ हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और धोनी की एक-दूसरे से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था “Prince of Kolkata with Thala”.वहीं अब धोनी इस साल होने वाले आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे और शायद यह उनका आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।