Kyle Myers के तूफान के बाद Mark Wood की रफ्तार के आगे दिल्ली ने टेके घुटने, लखनऊ ने 50 रन से हराया

टॉस जीतकर जीतकर डेविड वॉर्नर ने गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआत भी अच्छी रही, 19 रन के

शनिवार को आईपीएल का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला गया। जहां लखनऊ की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए काइल मेयर्स के तूफानी अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 193 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मार्क वुड की रफ्तार के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और सिर्फ 143 रन ही बना पाए।
1680413610 99170590
टॉस जीतकर जीतकर डेविड वॉर्नर ने गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआत भी अच्छी रही, 19 रन के स्कोर पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एक तरफ काइल मेयर्स ने गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए दीपक हुडा के साथ मिलकर 79 रन की साझेदारी की और स्कोर को 100 रन के करीब ले गए। हुडा 17 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए। इसके बाद 12वें ओवर में मेयर्स भी 38 गेंदों पर सात छक्के और दो चौके की मदद से 73 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हुए।
1680413642 k mayers
 इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 12 रन बनाए, वहीं निकोलस पूरन ने बीच में आकर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 21 गेंद पर 36 रन बनाए, जिसमें  तीन छक्के और दो चौके शामिल थे। अंत में आयुष बदोनी ने 7 गेंद पर 18 रन बनाए जबकि इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आखिरी गेंद खेलने आए कृष्णप्पा गौतम ने छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 6 विकेट पर 193 रन तक पहुंचाया। दिल्ली के तरफ से खलील अहमद और चेतन साकरिया ने दो दो विकेट लिए।
1680413679 mitchell marsh 56
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी रही, ओपनर डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 41 रन जोड़े। लेकिन पांचवें ओवर में मार्क वुड की रफ्तार का कमाल देखने को मिला और वुड ने पहले पृथ्वी शॉ को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा, उसके बाद बैटिंग के लिए आए मिचेल मार्श को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में सरफराज खान को भी बाउंसर बॉल पर आउट कर दिल्ली का स्कोर 48 रन पर तीन विकेट कर दिया। यहां से वॉर्नर के साथ राइली रूसो ने पारी को संभाला और स्कोर को 86 रन तक ले गए, तभी 12वें ओवर में रवि विश्नोई ने रूसो को आउट कर दिया। 
1680413696 99176711
रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन बनाए। इसके बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने दिल्ली के किसी और बल्लेबाज को ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और एक बाद एक विकेट गिरते चले गए। रोवमन पॉवेल चार और अमन खान एक रन बनाकर चलते बने, जबकि कप्तान वार्नर भी 48 गेंदों पर 56 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हुए। अंत में अक्षर पटेल 16 रन बनाकर मार्क वुड का चौथा शिकार हुए। इसके बाद लास्ट ओवर में वुड ने चेतन साकरिया को आउट कर आईपीएल में अपना पहला फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इस तरह दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना पाई और लखनऊ ने इस सीजन के शुरुआत 50 रन की जीत के साथ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।