22 पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे : खट्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

22 पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे : खट्टर

NULL

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के 22 पदक विजेताओं को सरकार चंडीगढ़ में एक समारोह में सम्मानित करेगी। खट्टर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता को डेढ़ करोड़, रजत पदक के लिए 75 लाख और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं झज्जर जाकर निशानेबाजर मनु भाकर को डेढ़ करोड़ रूपये के नकद पुरस्कार से समानित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में देश ने 66 पदक जीते हैं तथा इनमें 22 पदक यानि एक तिहाई योगदान राज्य के खिलाड़यिं का रहा है।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा विश्व का एकमात्र ऐसा प्रदेश है जिसने ओलम्पिक स्वर्ण पदक के लिये छह करोड़ रूपये, रजत पदक के लिये चार करोड़ और कांस्य पदक के लिये ढाई करोड़ रूपये के ईनाम का प्रावधान किया है। सरकार ने इन खिलाड़यिं को एचसीएस, एचपीएस तथा नौकरियों में नियुक्ति देने की भी व्यवस्था की है। इससे पहले खेल मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए बताया था कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी को हरियाणा सरकार की श्रेणी-ए, रजत पदक विजेता खिलाड़ को श्रेणी-बी तथा कॉस्य पदक विजेता खिलाड़ को श्रेणी-सी की नौकरी का हक होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 38 खिलाडियों ने भाग लिया था और इन खिलाड़यों ने 22 पदक जीते जिनमें से 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।