21 नाम काटने पर आईओए और खेल मंत्रालय आमने-सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

21 नाम काटने पर आईओए और खेल मंत्रालय आमने-सामने

NULL

नई दिल्ली :  कॉमनवेल्थ खेलों के विदाई समारोह का कार्यक्रम उस वक्त यकायक पलटी खा गया जब भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण पर खेल बिगाड़ने का आरोप लगाया और देखते ही देखते माहौल गरमा गया। आज यहां गोल्डकोस्ट खेलों के सेंड आफ के लिए जुटे देश के दिग्गज खिलाड़ियों और कोचों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुभ कामना दी।

दोनों ने उम्मीद जतलाई कि भारतीय खिलाड़ी अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। राजनाथ सिंह व्यस्तता के चलते थोड़ा ही समय दे पाए किंतु किरण रिजिजू ने खिलाड़ियों और आईओए अधिकारियों के बीच काफ़ी समय बिताया। उनके खेल ज्ञान पर जमकर तालियां बजीं ।लेकिन उनके जाते ही माहौल एक दम बदल गया। आईओए अध्यक्ष डाक्टर बत्रा सरकार के खेल मंत्रालय और खेल प्राधिकरण पर जम कर बरसे।

जैसे वह अतिथियों के जाने का इंतजार कर रहे थे। उनकी नाराज़गी का बड़ा कारण यह था कि मंत्रालय ने सपोर्ट स्टाफ के 21 सदस्यों के नाम काट दिए हैं। उन्होनें गुस्से में कहा कि मंत्रालय और साई के अधिकारियों ने इसे मूंछ की लड़ाई बना लिया है। उनके अनुसार आईओए ने खेल संघों द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर नामों की सिफारिश की थी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(राजेंद्र सजवान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।