सौरव गांगुली के युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में जाने पर दे दिया ये बड़ा बयान ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सौरव गांगुली के युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में जाने पर दे दिया ये बड़ा बयान !

मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बेहद ख़ुशी जताई और उन्होंने युवराज सिंह

बीते 18 दिसंबर को आईपीएल 2019 के लिए खिलाडियों की नीलामी हुई जिसमे आठों फ्रेंचाइस ने खिलाडियों के लिए बोली लगाई। इस नीलामी में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों किए लिए एक दुखद खबर आते आते ख़ुशी में तब्दील हो गयी जब पहले राउंड में ना बिकने वाले युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस टीम द्वारा खरीद लिया गया।

युवराज सिंह

दुसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को उनके बेस प्राइस एक करोड़ में खरीद लिया और मुंबई इंडियंस के इस फैसले का ना सिर्फ क्रिकेट फैंस ने स्वागत किया बल्कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने भी खूब सराहना की।

सौरव गांगुली

मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बेहद ख़ुशी जताई और उन्होंने युवराज सिंह के लिए एक प्रेरणादायक शुभसंदेश भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

सौरव गांगुली ने युवराज सिंह के मुंबई इंडियंस में शामिल होने पर ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा ‘छोटे फॉर्मेट के युवी बड़े खिलाड़ी रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आईपीएल में युवी अपना सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देंगे। शुभकामनाएं युवराज सिंह। ‘

युवराज सिंह

आपको बता दें सौरव गांगुली के इस रिएक्शन के पहले सचिन तेंदुलकर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी युवराज सिंह को बधाई सन्देश दिए थे। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा, ”मुंबई इंडियंस ने नीलामी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण टीम में रखा है।

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था तब युवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा था ‘मैं मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं, सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं।’

इस ट्वीट के बाद से ही युवराज सिंह के चयन पर दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रियांएं आनी शुरू हो गयी थी। साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी युवराज सिंह के लिए ट्वीट करते हुए लिखा थ ‘हीरोज के शहर में आपका स्वागत है युवराज सिंह।’

युवराज सिंह

आपको बता दें युवराज सिंह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाडियों में से एक रहे है और साल 2015 में युवराज 16 करोड़ में बिके थे जो आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

आईपीएल 2019 ऑक्शन में खर्च हुए करोड़ों, देखिये 8 टीमों के फुल स्क्वाड और ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।