सानिया मिर्ज़ा बॉलीवुड के इस एक्टर के प्यार में थी पागल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सानिया मिर्ज़ा बॉलीवुड के इस एक्टर के प्यार में थी पागल

NULL

बॉलीवुड इडंस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया का बहुत ही पुराना रिश्ता है। अक्सर बॉलीवुड और क्रिकेट के जुडऩे की कई सारी खबरें मिलती हैं। बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्र्स ने अपने फिल्ड में अपनी कड़ी मेहनत से एक नया मुकाम हासिल किया है। आज हम ऐसे ही एक स्पोटर्स स्टार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की जो भारत की टॉप टेनिस प्लेयर में से एक हैं।

sania mirza

सानिया मिर्जा जब महज 18 साल की थी तो उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था। सानिया मिर्जा आए दिन अपनी किसी भी बात से सुर्खियों में होती ही हैं। आज हम आपको सानिया मिर्जा की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसी खास बात बताने जा रहे हैं जो आपने कभी भी नहीं सुने होंगे।

sania mirza

सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शाएब मलिक से हुई है। यह दोनों की ही लव मैरिज है। यह बात शायद ही आप जानते होंगे कि सानिया और शोएब की सगाई पहले सोहराब से हुई थी लेकिन कुछ ऐसी परेशानियां आ गईं थी जिसकी वजह से उन दोनों की सगाई टूट गई थी।

sania mirza and shoib malik

सानिया मिर्जा करण जोहर के चैट शो ‘द कॉफी विथ करण’ में आईं थीं और उसमें उनके साथ फराह खान में आईं थीं।

sania mirza and farah khan

इस शो में दोनों ने खूब मस्ती भी की थी। अक्सर देखा गया है कि करण जोहर के शो में वह सबकी पोल खोलते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार शो में कुछ अलग ही नजर आया था। इस बार तो फराह खान और सानिया मिर्जा ने अपने ही कई राजों से पर्दा उठाया था।

sania , farah and karan

करण जोहर ने सानिया से पूछा कि कभी उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो वह किस स्टार के साथ काम करना चाहेंगी। तो सानिया ने इसका जबाव देते हुए सलमान खान का नाम लिया। इसके बाद सानिया ने एक चौंकाने वाला जबाव दिया।

salman and sania

करण ने सानिया से पूछा कि वह बॉलीवुड के किस स्टार के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। सानिया ने इसका जवाब में रणबीर कपूर का नाम लिया। बता दें कि इसके बाद करण ने सानिया से तीसरा सवाल पुछा कि अगर उनकी शादी शोएब से नहीं होती तो वह किस एक्टर को अपना पति चुनती।

sania and ranbir

इसके जवाब में भी सानिया ने रणबीर का नाम लिया। सानिया ने बताया कि रणबीर उसके क्रश रह चुके हैं। अगर रणबीर के साथ उन्हें शादी का मौका मिलता तो वह अपने आप को सबसे खुशकिस्मत मानती।

8 44

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।