कल आईपीएल के 42 वें मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कल का मैचा एक हाई स्कोरिंग मैच बताया जा रहा है। वहीं दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।
हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज ने कुछ खास नहीं कर दिखाया और वह काफी जल्दी आउट हो गए। पहले 6 ओवर में ऐसा अनुमान लगया जा रहा था कि मैच लो स्कोरिंग ही जाएगा। क्योंकि उस समय दिल्ली डेयरडेविल्स की हालत काफी खराब हो गई थी।
पृथ्वी शॉ 9, जेसन रॉय 11, श्रेयस अय्यर 3, हर्शल पटेल 24 , मैक्सवेल 9 रन बनाकर आउट हुए थे।लेकिन एक खिलाड़ी था जिसने सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाजो की कमर तोड़कर रखी।धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत ने आज तूफानी पारी खेलकर शानदार शतक लगाया।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की शुरूआत बहुत ज्यादा खराब हुई क्योंकि एलेक्स हेल्स जल्द ही पैवेलियन लौट गए। लेकिन गब्बर और मिस्टर कप्तान केन विलियमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों खिलाडिय़ों ने सनराइजर्स हैदराबाद को शानदार जीत दिलाई।
शानदार पारी खेलने के बाद गब्बर ने ट्वीटर पर भी लोगो का दिल जीत लिया।शिखर धवन ने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित तो किया ही साथ ही मैच खत्म होने के बाद ट्वीट कर सबका दिल भी जीत लिया।ट्वीटर मे लिखते हुए शिखर धवन ने कहा है कि आज (केन विलियमसन) इनके साथ यह एक अच्छा दौर था। अच्छा खेले @ ऋषबपंत 777। यह एक अद्भुत पारी थी #orangearmy #anotherwin ।
It was a good outing today with this guy. Well played @RishabPant777. It was a wonderful knock #orangearmy #anotherwin pic.twitter.com/yvbfC8MOYL
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 10, 2018
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे






















