शादी से पहले स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों के प्रोफेशन हैरान कर देंगे ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी से पहले स्टार क्रिकेट खिलाड़ियों की पत्नियों के प्रोफेशन हैरान कर देंगे !

NULL

आप अपने फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में काफी कुछ जानते होंगे पर आज हम आपको इनकी पत्नियों के प्रोफेशन के बारे में बताने जा रहे है। ये सब अपने लिए एक स्थापित करियर बना चुकी है और इस क्रिकेटरों से शादी से पहले भी अपने प्रोफेशन में सशक्त महिला रही है।

1 41प्रियंका चौधरी : स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की खूबसूरत पत्नी प्रियंका ने बी.टेक. किया है। शादी से पहले प्रियंका ने आईटी फर्म में जॉब के साथ ही एम्स्टर्डम की एक बैंक में भी काम किया है।

2 18सफा बैग : ऑलराउंडर इरफान पठान की बेगम सफा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन पठान के साथ तो वो अक्सर ही अपना चेहरा छुपाए नजर आती हैं। बता दें कि शादी से पहले सफा एक मॉडल थीं।

3 16साक्षी धोनी :कैप्टनकूल के नाम से मशूहर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साक्षी ने कोलकता के ‘ताज बंगाल होटल’ में इंटर्नशिप भी की है।

4 14रितिका सजदेह : भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा की पत्नी रितिका रोहित के साथ ही अन्य खिलाड़ियों की भी स्पोर्ट्स मैनेजर हैं।

5 14दीपिका पल्लीकल : कार्तिक की तरह दीपिका भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका जानी-मानी भारतीय स्कॉश प्लेयर हैं। और आपको बता दें ये कार्तिक की दूसरी पत्नी है।

6 12शीतल गौतम: टीम के स्टार खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने 2016 में शीतल गौतम से शादी की थी। शीतल पेशे से टेनिस खिलाड़ी रही हैं।

7 10हसीन जहां : मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन भले ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हो पर कोलकता से ताल्लुक रखने वाली हसीन मॉडलिंग किया करती थीं।

8 10आरती अहलावत : वीरेंद्र सहवाग की पत्नी मतलब आरती पहले पीआर (पब्लिक रिलेशन्स) प्रोफेशनल हुआ करती थीं।

9 7हेज़ल कीच : स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच एक ब्रिटिश मॉडल हैं। वो कुछ टीवी सीरियल्स के साथ ही फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

10 3गीता बसरा : भारत के श्रेष्ठ ऑफ स्पिनर भज्जी की पत्नी गीता बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। गीता ‘द ट्रेन’ और ‘जिला गाजियाबाद जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।