विराट कोहली देने जा रहे है अनुष्का को शादी के बाद अब ये बड़ा तोहफा ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विराट कोहली देने जा रहे है अनुष्का को शादी के बाद अब ये बड़ा तोहफा !

NULL

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते माह शादी की है और उनकी शादी से जुडी हर खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। शादी के बाद ये कपल हनीमून के लिए निकल गया था और उसके बाद वापस भारत आकर 2 जगह दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गयी।

virat-anushka इन पार्टियों में बड़े सितारों का जमावड़ा लगा। शादी के इस वेकेशन के बाद विराट कोहली खेल जगत में वापस लौट आये है और टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना हो गए है। खास बात ये है की इस दौरे पर अनुष्का शर्मा भी उनके साथ है। कई क्रिकेट खिलाडी अपनी पत्नियों के साथ इस दौरे पर गए है।

virat-anushka 1 जनवरी को नए साल के मौके पर टीम इंडिया को केप टाउन घूमने की छुट्टी दी गयी ताकि वो थोड़ा रिलैक्स कर सके। विराट और अनुष्का भी इस छुट्टी के दिन शॉपिंग करते नजर आये। इस छुट्टी के बाद विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस अटेंड की जिसमे उनसे कई तरह के सवाल हुए।

virat-anushka इन सवालों एक चौंकाने वाला सवाल था की क्या शादी का उनके खेल पर कुछ प्रभाव पड़ेगा। विराट पहले इस सवाल पर शर्माए पर फिर उन्होंने काफी संयम के साथ जवाब दिया।

virat kohliआपको बता दें की टीम इंडिया साऊथ अफ्रीका में बीते सालों में कुछ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है और ऐसे में कुछ दबाव तो टीम इंडिया पर जरूर है।

virat-anushka विराट कोहली एंड टीम को चीयर करने पहुंची नयी नवेली दुल्हन अनुष्का के लिए इससे अच्छा तोहफा क्या हो सकता है की विराट टीम इंडिया के साथ ये साउथ अफ्रीका सीरीज जीतकर दें। विराट से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद हमेशा की जाती है पर इस बार देखना होगा की विराट अनुष्का को ये बड़ा तोहफा दे पाते है या नहीं।

rohit-ritikaइससे पहले श्रीलंका से हुए मुकाबले में रोहित शर्मा ने होनी पत्नी रितिका को शादी की सालगिरह पर दोहरा शतक लगाकर शानदार तोहफा दिया था। अब देखना होगा की विराट अनुष्का के लिए क्या ख़ास कर पाते है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।