रिद्धिमान साहा ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिद्धिमान साहा ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

NULL

केपटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा छा गए। इस इंडियन विकेटकीपर ने मैच में 10 शिकार किए। एक टेस्ट में इतने शिकार करने वाले वो नंबर 1 कीपर बन गए हैं। धोनी भी अपने करियर में कभी एक टेस्ट में इतने शिकार नहीं कर पाए।

saha

यह विकेट के पीछे साहा और गेंदबाजों को मिला-जुला योगदान ही रहा कि दक्षिण अफ्रीकी दूसरी पारी में 130 रन पर ही ढेर हो गए। ऋद्धिमान साहा विकेट के पीछे धोनी के सर्वाधिक शिकार को पीछे छोड़कर इस मामले में भारत के पहले विकेटकीपर बन गए।

saha 1

अभी तक एक टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड भारत के सबसे सफल विकेटकीपर एमएस धोनी के नाम था।

dhoni 1

धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 9 शिकार किए थे। ये वही मैच था जिसके बाद धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

Dhoni

साहा ने पहली इनिंग में 5 और दूसरी इनिंग में भी 5 शिकार किए। पहली इनिंग में उन्होंने एल्गर, हाशिम अमला, डु प्लेसिस, डिकॉक और रबाडा के कैच पकड़े।

वहीं, दूसरी इनिंग में उन्होंने एल्गर, डु प्लेसिस, डिकॉक, केशव महाराज और मोर्कल के कैच पकड़े।

saha 2

साहा से पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के बॉब टेलर ने 10-10 कैच पकड़े थे। गिली ने 2000 में न्यूजीलैंड और टेलर ने 1980 में भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था। वैसे एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच जैक रसेल और एबी डिविलियर्स ने लपके (11-11) हैं।

abd catch

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।