मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्ले ऑफ में ,ये है मुंबई के प्लेऑफ का समीकरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई इंडियंस अभी भी पहुंच सकती है प्ले ऑफ में ,ये है मुंबई के प्लेऑफ का समीकरण

NULL

मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल सीजन 11 के 47 वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने 7विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों का भी इस हार के साथ तगड़ा झटका लगा है। मुंबई इंडियंस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब काफी मुश्किल सा हो गया है।2 268

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को यदि प्लेऑफ में प्रवेश करना है तो उसे अंत के दोनों मैचों में जीतना पड़ेगा। लेकिन उसे अब दूसरी टीमों की हार औैर जीत पर भी निर्भर रहना होगा।  यदि मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में एंट्री चाहिए तो उसे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और कोलकत्ता नाईट राइडर्स टीम की हार की दुआ करनी होगी।

5 119

बता दें कि पंजाब को आरसीबी और चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस चाहेगी कि पंजाब को हार मिले वहीं मुंबई इंडियंस की टीम कोलकत्ता नाईट राइडर्स टीम की हार की भी विश करेगी। जिसे अपना मैच सनराइजर्स के खिलाफ खेलना है।6 111

मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छा रन-रेट भी अपना बनाए रखना होगा। और तभी वह प्लेऑफ में जगह भी बना पाएगी। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि वह अपने बाकि के बचे दोनों मैच भी जीते।

4 135

मुंबई को अपना अगला मैच 16 मई को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलना है। वही अपना दूसरा मैच 20 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेलना है।

3 163

इन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छे रन-रेट से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। तभी वह प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे। 2 269

बता दें कि अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 12 मैचों में से केवल 5 मैच जीते हैं और 7 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल वह प्वॉइट टेबल पर 6स्थान पर हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।