आज 8 मार्च है और पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। तमाम सेलिब्रिटीज और खेल जगत की मशहूर हस्तियों ने इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के लिए शुभकामना सन्देश शेयर किये है।
कई सारी स्पोर्ट्स पर्सनालिटीज महिलाओं के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए आगे आए, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक उज्जवल भविष्य की कामना की।भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, भारत हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस बड़े दिन पर महिलाओं को बधाई दी है।
- अजिंक्य रहाणे
स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर शररे करते हुए लिखा, ” ये वह नारी है जो मेरे जीवन को पूर्ण बनती है! #WomensDay न केवल एक दिन के लिए उनका सम्मान करने के बारे में है, बल्कि पूरे साल इसे एक आदत के रूप में बनाने के बारे में है। सभी शक्तिशाली महिलाओं को हिला दिवस की बधाई!
2 . चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने लिखा, ”इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मैं इस दुनिया की हर महिला, विशेष रूप से मेरे जीवन में दो खूबसूरत महिलाओं – पूजा और अदिति # HappyWomensDay2019 #HappyWomensDay को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
3. हर्षा भोगले
हर्षा भोगले ने अपने ट्वीट में लिखा , ” मजबूत महिलाओं के बीच में पले बढे और विवाहित होने के नाते, मैंने हमेशा माना है कि वे समझदार और अधिक मजबूत हैं। भारत का भविष्य उनके साथ समान रूप से निहित है,। हर महिला का सम्मान करें । #अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
4.अनीता भोगले :
अनीता भोगले ने लिखा , ” 8 मार्च वह दिन है जब दुनिया महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करती है। मैं शुभकामनाएं देती हूँ की हर महिला को वर्ष में 8 मार्च के जैसे कई और क्षण मिले जहां वह अपनी जरूरतों, सपनों और खुशी पर ध्यान केंद्रित करती है। हैप्पी #InternationalWomensDay
5.पीआर श्रीजेश
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने लिखा , ” आज की महत्वाकांक्षा लड़की कल की धारणा बदलने वाली महिला है … HappyWomens Day2019 #internationalwomensday #daughter #love #care #dream #ambition #health #education #feature #trust #illGame # HappyWomensDay2019