पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा भारत

NULL

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका दौरे से कड़े सबक सीखते हुए भारतीय टीम अब विदेश दौरों पर हालात के अनुकूल ढलने के लिये टेस्ट सीरीज से पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया। बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने कहा कि जब टीम इस साल इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जायेगी तो पहले सीमित ओवरों की सीरीज खेली जायेगी।

उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन से मिले फीडबैक के बाद हमने इस पर गंभीर विचार-विमर्श किया। अब इंग्लैंड दौरे पर भारत पहले सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगा और फिर टेस्ट मैच। उन्होंने कहा कि अगली बार आस्ट्रेलिया में भी ऐसा ही होगा। द​क्षिण अफ्रीका दौरे पर बिना अभ्यास पहुंची भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज से पहले कोई भी अभ्यास मैच खेलने को नहीं मिला था। बाद में भारत की हार के लिये अभ्यास मैच की कमी को हार का कारण बताया था। टीम इंडिया ने बाद में वनडे आैर टी-20 सीरिज में जीत हासिल की थी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।