धोनी को मिला पद्म भूषण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी को मिला पद्म भूषण

NULL

नई दिल्ली : मुंबई में विश्व कप 2011के फाइनल में यादगार छक्का जड़कर भारत को खिताब दिलाने के ठीक सात साल बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सभी के आकर्षण का केंद्र बने जब इस मानद लेफ्टिनेंट कर्नल ने सेना की पोशाक में पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार किया। धोनी के लिए यह खुशनुमा संयोग रहा कि उन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान विश्व कप जीत की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर दिया गया। धोनी के नेतृत्व में भारत के दूसरी बार 50ओवर का विश्व कप जीतने के बाद भारतीय प्रादेशिक सेना ने एक नवंबर 2011को उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित किया था।

कपिल देव के बाद धोनी भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया। धोनी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यह पुरस्कार हासिल किया। कई बार के विश्व खिताब विजेता क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से नवाजा गया। भारत ने 2011में आज ही के दिन श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में छक्का जड़कर 10गेंद शेष रहते भारत को जीत दिलाकर उसके विश्व कप खिताब के 28साल के सूखे को खत्म किया था। धोनी को इससे पहले 2007में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न जबकि 2009में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री दिया गया। धोनी की तरह आडवाणी भी अपने खेल में काफी सफल रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।