राजस्थान में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों कहा कि 15 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी अकसर चर्चा में बने रहते है वो अपने काम को लेकर जाने जाते

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी अकसर चर्चा में बने रहते है वो अपने काम को लेकर जाने जाते है और बीजेपी में उनकी गिनती दिग्गज नेताओं मे होती है। इस बीच नितीन गडकरी ने पैट्रोल 15 रुपए लीटर बिकने की बात कही है। ये बात उन्होंने  राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की मानसिकता है कि किसान न केवल अन्नदाता’ बनें बल्कि ‘ऊर्जादाता’ भी बनें सभी वाहन अब किसानों द्वारा उत्पादित इथेनॉल से चलेंगे।
 तो 15 रुपए प्रति लीटर पैट्रोल मिलेगा
उन्होंने कहा कि यदि औसतन 60% इथेनॉल और 40% बिजली लेंगे तो 15 रुपए प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिलेगा और लोगों को फायदा होगा। प्रदूषण और आयात कम होगा। 16 लाख करोड़ रुपए का आयात है, ये पैसा किसानों के घर जाएगा।
दिल्ली-मुम्बई हाईवे का काम लगभग पूरा हुआ
उन्होंने आगे कहा कि भारतमाला कार्यक्रम के तहत चल रहे दिल्ली-मुम्बई हाईवे का काम पूरा होने के साथ जयपुर से दिल्ली की दूरी महज दो घंटे की रह जाएगी। जयपुर से दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे का 93 फीसदी काम पूरा हो चुका है और दासरा से आगे काम जारी है। उसके पूरा होते ही जयपुर से दिल्ली आना-जाना बेहद आसान होगा।
गडकरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं कार्यक्रम में मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत में लगभग 60 साल तक शासन किया और गरीबी हटाओ का नारा दिया गया लेकिन गरीबों की गरीबी दूर नहीं हुई लेकिन कांग्रेस के लोगों ने अपनी ‘गरीबी’ दूर कर ली।
राजस्थान में  3 लाख करोड़ का हाईवे बन रहा
 गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द दुनिया में भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगी। राजस्थान में करीब 3 लाख करोड़ रुपए का हाईवे बन रहा है। उन्होंने कहा कोई व्यक्ति जात से बड़ा नहीं होता है, अपने गुणों से बड़ा होता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली शामिल हुए
इस दौरान इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली जुड़े थे। दोनों पांवों के अंगूठों में फ्रेक्चर के चलते वह यहां मंच साझा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि गड़करी ऐसे नेता हैं, जो सभी की बात सुनते हैं और उनके बताए सुझाव और बेहतर योजनाओं के लिए काम कराते हैं।
गहलोत ने  गड़करी का आभार जताया
उनके लिए पक्ष-विपक्ष के नेता बराबर महत्व के लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए राजस्थान में ना केवल सड़कों के लिए घोषणा हुई, बल्कि उन्हें पूरा करके भी दिखाया। इसके लिए उन्होंने गड़करी का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।