अशोक गहलोत का नाम लेकर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी, सुनकर हंस पड़े सचिन पायलट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अशोक गहलोत का नाम लेकर ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी, सुनकर हंस पड़े सचिन पायलट

दिल्ली में हो रही राजस्थान कांग्रेस को लेकर बैठक में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबको हैरान

दिल्ली में हो रही राजस्थान कांग्रेस को लेकर बैठक में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया जिसने सबको हैरान कर दिया। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लैपटॉप में गहलोत जी भी है इनको भी दिखा दो, इसके बाद नेताओं ने कहा, सर पीछे स्क्रीन लगी है, तो राहुल मुस्कुरा दिए। कई लोग इसे शुभ संकेत मान भी रहे हैं। कैबिनेट की करीब सभी मंत्री मौजूद
बैठक में सचिन पायलट समेत राजस्थान कांग्रेस के 30 नेता मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में वर्चुअली शामिल हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद हैं। बता दें, स्पीकर सीपी जोशी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट और तीनों सहप्रभारी भी मौजूद है। मोहन प्रकाश, भंवर जितेंद्र सिंह, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, शकुंतला रावत, रामलाल जाट, जाहिदा खान, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, धीरज गुर्जर, हरीश चौधरी, रफीक खान और रामेश्वर डूडी भी बैठक में मौजूद है और गहलोत कैबिनेट की करीब सभी मंत्री मौजूद है। 
बैठक में गहलोत जी भी शामिल हैं
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की मौजूदगी में सचिन पायलट और गहलोत का एक साथ आना कांग्रेस के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। चुनाव की रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दे तय करने के लिए आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हो रही है। बैठक में सीएम अशोक गहलोत वर्चुअली शामिल हैं। इस दौरान मीडियाकर्मियों को कुछ देर के लिए वीडियो और फोटो लेने की इजाजत दी गई। राहुल गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में मीडियाकर्मियों से कहा कि बैठक में गहलोत जी भी शामिल हैं, उन्हें भी लैपटॉप में दिखाओ। इस पर नेताओं ने कहा कि बड़ी स्क्रीन लगी है, आप उस पर भी देख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।