Weather Update: राजस्थान में जारी ठंड का सितम, फतेहपुर में पारा पंहुचा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather Update: राजस्थान में जारी ठंड का सितम, फतेहपुर में पारा पंहुचा शून्य से 4.5 डिग्री नीचे

देश के कई राज्यों में ठंड का सितम लगातार जारी है।पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी की वजह से

देश के कई राज्यों में ठंड का सितम लगातार जारी है।पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी की वजह से मैदानी इलाकों का हाल बहुत ही ज्यादा खराब है।जिसमें से राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।     
बता दें कि फतेहपुर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में हालांकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है।
राजधानी जयपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया
विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य के शेखावाटी क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चुरू में शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, अलवर में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, सीकर में 0.5 डिग्री, पिलानी में 1.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 1.5 डिग्री, संगरिया हनुमानगढ़ में 1.6 डिग्री, गंगानगर में 2.8 डिग्री, बीकानेर 3.0 डिग्री और राजधानी जयपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम में बदलाव होने की संभावना है 
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव होने व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 19 जनवरी से शीतलहर व पाला से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।पहला पश्चिमी विक्षोभ 19-20 जनवरी को प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने व 19 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होने से राज्य में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।