विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना राजनीति से प्रेरित : सचिन पायलट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना राजनीति से प्रेरित : सचिन पायलट

बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प के दौरान विद्यासागर के नाम पर स्थापित एक कॉलेज

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़े जाने की बुधवार को निंदा की और कहा कि यह चुनाव से पूर्व राजनीति से प्रेरित कदम है। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच मंगलवार को हुई झड़प के दौरान विद्यासागर के नाम पर स्थापित एक कॉलेज में उनकी आवक्ष प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था।

यह हिंसा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान शुरू हुई थी। पायलट ने बुधवार को यहां एक रैली में कहा, “ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा को तोड़ना राजनीति से प्रेरित कदम है। हम ऐसी घटना की निंदा करते हैं।” उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग अगली सरकार बनाएगा।

Ishwar Chandra Vidyasagar damaged Statue

कांग्रेस नेता ने कहा, “मोदी सरकार जा रही है। वे हार जाएंगे क्योंकि लोग उनके कुशासन से आजिज आ चुके हैं। उन्होंने 2014 के चुनावों के दौरान किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। वे इस चुनाव में हार जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।