वसुंधरा राजे को अपने ही क्षेत्र में करना पड़ रहा है कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुंधरा राजे को अपने ही क्षेत्र में करना पड़ रहा है कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना

भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ के मौके पर

कोटा : राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपने विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि उनकी पार्टी आनवाले विधानसभा चुनाव में कुल 180 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के वर्षगांठ के मौके पर झालावाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्ती थाम रखी थी जिस पर ‘वसुंधरा, वापस जाओ’, ‘वसुंधरा, झालावाड़ छोड़ो’ लिखा हुआ था।

इस रैली में 1,000 से ज्यादा कार्यकर्ता 500 मोटरसाइकिल से झालावाड़ और इसके पड़ोसी क्षेत्र झालरापाटन शहरों के बाजारों से गुजरे। आयोजकों ने बताया कि कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और झालावाड़ में विकास कार्य नहीं होने को लेकर विरोध कर रहे थे।

भाजपा के झालावाड़ में जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर वसुंधरा राजे के कार्यकाल में झालावाड़ में विकास के काफी काम किए गए हैं।

वसुंधरा सरकार अपनी नाकामी से हारेगी चुनाव : सचिन पायलट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।