वसुंधरा 10 अक्टूबर को करेगी एंट्री प्लाजा निर्माण का शिलान्यास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुंधरा 10 अक्टूबर को करेगी एंट्री प्लाजा निर्माण का शिलान्यास

NULL

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दस अक्टूबर को अजमेर में तीर्थराज पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर का गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर विकास करने के लिए बनने वाले एंट्री प्लाजा निर्माण का शिलान्यास करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में मुख्यमंत्री की उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रही जन सुनवाई के बाद यह तय किया गया कि श्रीमती राजे दस अक्टूबर को पुष्कर में आयोजित इस ऐतिहासिक धार्मिक शिलान्यास समारोह में शिरकत करेंगी।

इस दौरान एंट्री प्लाजा निर्माण में सैकड़ों संत एवं महंतों की मौजूदगी में अभिमंत्रित स्वर्णयुक्त ईंटे शिलान्यास समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। इस मौके पर सावित्री पहाड़ी पर प्रसाद योजना में पुनर्निर्माण सीढिय़ों का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन धार्मिक आयोजन की तैयारियों में जुट गया है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के अक्षरधाम की तर्ज पर ब्रह्मा मंदिर को विकसित करने के लिए चौबीस करोड़ रुपए की लागत से दस बीघा जमीन पर विशाल एंट्री प्लाजा का निर्माण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।