वसुंधरा राजे ने ‘न्याय’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुंधरा राजे ने ‘न्याय’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारें आजादी के बाद 55 साल तक क्या कर रही

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के चुनावी नारे ‘अब होगा न्याय’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारें आजादी के बाद 55 साल तक क्या कर रही थीं जो अब उन्हें ‘न्याय’ की बात करनी पड़ रही है।

वसुंधरा राजे ने सीकर में एक चुनावी सभा में कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों उस पोस्टर में एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं जिस पर ‘अब होगा न्याय’ लिखा गया है। अगर वह 72,000 रुपये सालाना के साथ ‘न्याय’ की बात कर रहे हैं तो उनकी सरकारें 55 साल से क्या कर रही थीं।”

nyay campaign

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और उसके कार्यकाल में कोयला घोटाला और टूजी घोटाला हुआ। राजे ने सीकर सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में सारे विकास कार्य रुक गए हैं और किसी भी क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हो रही।

पूरे भारत में छा गया है ‘न्याय’ अभियान : राहुल गांधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।