वसुंधरा राजे ने युवाओं के साथ धोखा किया हैं : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुंधरा राजे ने युवाओं के साथ धोखा किया हैं : कांग्रेस

स्पष्ट तौर पर बताया कि नौकरियों के मामले में राज्य सरकार ने राज्य के नौजवानों को धोखा दिया

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने युवाओं को रोजगार देने के मामले में धोखा दिया है और जनता ने उसे विधानसभा चुनाव में माफ नहीं करने का मन बना लिया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेडा ने आज यहां पत्रकारों को कहा कि रोजगार के मामले में जहां देश का आंकडा 6.6 है वहीं राजस्थान की स्थिति 13.7 अर्थात दुगनी से भी अधिक हैं।

राजस्थान बेरोजगारी के मामले में देश में पांचवे स्थान पर हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमती राजे ने गत विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में 15 लाख नौकरियां देने का वायदा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रीमती राजे ने पिछले दिनों झूठ बालते हुये कहा उनकी सरकार ने 44 लाख नौकरियां दे दी है। जबकि उनके ही रोजगार मंत्री ने स्पष्ट किया है कि कुल दो लाख 70 हजार लोगों को नौकरिया दी हैं। इसमें सरकारी नौकरियां डेढ लाख है जिसमें भी एक लाख दस हजार पदो की रिक्तियां पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा निकाली गयी थी।

 उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्किल इंडिया में 90 हजार नौकरियां तथा आईटीआई प्रशिक्षण में 22 हजार नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि सब मिलाकर दो लाख 62 हजार लोगों को नौकरियां दी गयी हैं और यह सभी सरकारी आंकडे है। उन्होंने कहा कि सीएनजी रिपोर्ट ने भी श्रीमती राजे की सरकार को आड़ हाथों लेते हुये स्पष्ट तौर पर बताया कि नौकरियों के मामले में राज्य सरकार ने राज्य के नौजवानों को धोखा दिया हैं। अब धोखे को तो कोई माफ कर नहीं सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।