गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में बुआ वसुंधरा ने सिंधिया को लगाया गले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में बुआ वसुंधरा ने सिंधिया को लगाया गले

भाजपा नेता वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, जितिन प्रसाद और नवजोत सिंह

राजस्थान में सोमवार को अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमत्री वसुंधरा राजे ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगा लगाया। इस स्नेहपूर्ण पल की तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा। तस्वीर में साफ़ दिखाई दे रहा है की किस तरह वसुंधरा राजे ने सभी गिले- शिकवे भुला कर अपने भतीजे को गले लगा लिया।

अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Hugged

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी, जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेता एम. के. स्टालिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मारंडी शामिल थे।

hug

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सहित कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, जितिन प्रसाद और नवजोत सिंह सिद्धू भी यहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।