वसुन्धरा सरकार ने जोधपुर के विकास में की उपेक्षा-गहलोत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वसुन्धरा सरकार ने जोधपुर के विकास में की उपेक्षा-गहलोत

NULL

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने राज्य की वसुंधरा सरकार पर जोधपुर के विकास की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब आगामी विधानसभा चुनाव में जोधपुर की जनता इसका जवाब मांगेगी। श्री गहलोत ने आज अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जोधपुर के विकास के लिये प्रारम्भ की गयी और प्रक्रियाधीन रही विकास परियोजनाओं और कार्यों में जानबूझ कर देरी की और अब जब चुनावों में पांच महीने रह गये हैं, तब जोधपुर आकर विकास कार्यों का ढिंडोरा पीटकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही हैं। इस सरकार द्वारा अपने शासनकाल के दौरान जोधपुर की लगातार उपेक्षा की गयी।

आने वाले चुनाव में जोधपुर की जनता मुख्यमंत्री से इस सवाल का जवाब चाहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को समय-समय पर जोधपुर आकर ढ़चागत विकास के कार्य करवाकर जनसुविधाओं का विस्तार कराया जाना चाहिए था। उनके शासनकाल में जोधपुर के विकास के लिये न तो कोई नई परियोजना स्वीकृत की गयी और न ही कोई परियोजना बनाई गयी, जिन पर काम हो सके। यहां तक कि प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाद राजस्थान का सबसे बड़ और दूसरे नम्बर का शहर होने के बावजूद भी जोधपुर को स्मार्ट सिटी के चयन से बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री जोधपुर में जिन योजनाओं का लोकार्पण करने जा रही है यथा माणकलाव-दांतीवाडा-पीपाड-बिलाडा पेयजल योजना, खारिया-जालौर पेयजल योजना, सारण नगर स्थित ओवरब्रिज सहित कई योजनाएं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रारंभ की जा चुकी थी। श्री गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष, दोनों का अपना महत्व होता है।

राजनीतिक दृष्टिकोण से किसी भी क्षेत्र विशेष की उपेक्षा करना राजधर्म नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास किया गया। समाज के सभी वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएं लागू की गयी। तब कांग्रेस सरकार का लक्ष्य राजस्थान का समग, विकास करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि जोधपुर शहर को गैंगस्टर्स के हवाले छोड़ दिया गया। अनेकों बार फायरिंग की घटनाएं हुई तथा चोरी, गुण्डागर्दी तो आम बात हो गई। उच्च न्यायालय को भी टिप्पणी करनी पड़ कि – जोधपुर राजस्थान का हिस्सा है या नहीं, क्या हाल हो गया है इस शहर का। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।