उदयपुर : दिग्विजय सिंह ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उदयपुर : दिग्विजय सिंह ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली

ये मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहां श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया

ये मामला राजस्थान के उदयपुर का है जहां श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह सलाड़िया की रविवार को उदयपुर में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि यह घटना भूपाल नोबल्स (बीएन) विश्वविद्यालय में हुई। बताया जा रहा है कि उनकी कमर में गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दिग्विजय सिंह ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली
खबरों के अनुसार, विश्वविद्यालय में एक समारोह आयोजित किया जा रहा था और सलाड़िया को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, दिग्विजय सिंह नाम के शख्स ने करणी अध्यक्ष पर गोली चला दी, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच थे मतभेद 
वही, कार्यक्रम में आरोपी भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि आरोपी करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष था और दिग्विजय सिंह और भंवर सिंह के बीच मतभेद थे।
आपको बता दे कि दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उदयपुर जिला अध्यक्ष थे और 4 महीने पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था।
आपसी विवाद के चलते आरोपी दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया
उदयपुर एसपी भुवन भूषण यादव ने कहा कि आपसी विवाद के चलते आरोपी दिग्विजय को जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि ‘हटाने के बाद उनके बीच विवाद हो गया। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या इस कृत्य के पीछे कोई अन्य कारण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।