दो पार्षदों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दो पार्षदों को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

NULL

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की टीम ने आज दो पार्षदों को तीन लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के पुलिस उप अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि पाली जिले के तख्तगढ़ नगर पालिका के पार्षद केशाराम और मुकेश कुमार ने यह राशि नगरपालिका अध्यक्ष से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के एवज मे ली थी।

अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों पार्षदों से रिश्वत में ली गयी राशि को बरामद कर लिया गया है और दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि ट्रेप की कार्यवाही में पाली और जालोर जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सदस्यों ने भाग लिया था। दोनों पार्षदों को तख्तगढ़ से गिरफ्तार कर पाली लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।