पकड़ी गई चोटी काटने वाली यह महिला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पकड़ी गई चोटी काटने वाली यह महिला

NULL

चोटी काटने के मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखी है। लोगों के मन में इस बात का डर भी बना हुआ है। लेकिन वहीं राजस्थान में एक पुलिस वाले ने एक महिला को पकड़ लिया है। जिसने यह चोटी काटनी शुरू की है उस महिला ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शोर भी मचाया। तो आइए चालिए जानते है कि आखिकार यह चोटी काटने वाली महिला कौन है।

भारत के कई हिस्सो में महिलाओं की लगतार चोटी काटने की घटनाएं समाने आ रहीं है। राजस्थान में यह बाकी राज्यों से ज्यादा है अलवर जिले के मालाखेड़ा राजगढ़ थानागाजी गोविंदगढ़ आदि अनेक जगह ऐसी घटनाएं हुई हैं। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद के डौकी थान इलाके में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। डौकी में एक दलित महिला को चुडैल बताकर मार डाला। अलवर में इसी भुलावे में कुछ साधुओं को पीट दिया गया। यह सब बताता है कि लोग ऐसी घटनाओं से परेशान हैं।

1 293

धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे के बाई का बाग कॉलोनी में इस महिला ने अपने ही पत्थर से रगड़कर बाल काट लिए और शोर मचा दिया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया । बाड़ी थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया है कि इस महिला ने खुद के बाल काटने की बात को मान लिया है उसने बोलै की मैंने इसलिए ऐसा किया कि उसे ससुराल में कोई तंग नहीं करे। महिला का कहना है कि लोग उसकी बात नहीं सुनते थे।

इसलिए उसने ऐसा किया ताकि लोग उससे डरें और उसकी बात मानें। इससे वह इलाके में फेमस भी हो जाएगी। यह लोगों के द्घारा फैलायी गई एक अफवाह है बस कृपा कर ऐसी घटनाओं में खुद को शमिल करने से बचें। यदि कोई ऐसी अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को बताए। पुलिस ऐसे मामलों पर जल्द ही सख्त करावाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।