आज के ही दिन पोकरण परमाणु विस्फोट से हुआ था भारत का नाम ऊंचा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज के ही दिन पोकरण परमाणु विस्फोट से हुआ था भारत का नाम ऊंचा

NULL

राजस्थान की धरती पोकरण में बीस साल पहले आज के दिन ही परमाणु विस्फोट कर भारत ने दुनिया में अपनी धाक जमाई थी। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आज ही के दिन परमाणु परीक्षण कर दुनिया को परमाणु क्षमता का अहसास कराया था। इस मिशन की अगुवाई करने वाले पूर्व राष्ट्रपति डा़ एपी)जे अब्दुल कलाम थे जिन्होंने बहुत ही गोपनीयता से इस कार्य को अंजाम दिया। जिससे जासूसी करने वाला अमेरिका भी दंग रह गया।

इस परमाणु कार्यक्रम को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ नाम दिया गया था तथा एक एक कर पांच विस्फोट किये गये थे। सभी वैज्ञानिक सैनिक वर्दी में थे ताकि किसी को इस अभियान का पता नही चले। इनमें मिसाइलमैन अब्दुल कलाम भी थे। वह पोकरण अकेले ही जाते थे। परमाणु बमों को सेना के चार ट्रकों के जरिए पोकरण भेजा गया। जिन्हें पहले मुंबई से भारतीय वायु सेना के हवाई जहाज से जैसलमेर बेस लाया गया था। वैज्ञानिकों ने इस मिशन को पूरा करने के लिए रेगिस्तान में बड़ कुएं खोदे और इनमें परमाणु बम रखे गए।

कुओं पर बालू के पहाड़ बनाए गए जिन पर मोटे-मोटे तार निकले हुए थे। धमाके से आसमान में धुएं का गुबार उठा और विस्फोट की जगह पर एक बड़ गड्ढा बन गया था। इससे कुछ दूरी पर खड़ 20 वैज्ञानिकों का समूह पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए था। पोकरण परीक्षण रेंज पर पांच परमाणु बम के परीक्षणों से भारत पहला ऐसा परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया, जिसने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

परीक्षण के बाद वाजपेयी ने ऐलान किया, ‘आज, 15.45 बजे भारत ने पोकरण रेंज में अंडरग्राउड न्यूक्लियर टेस्ट किया।’ वह खुद धमाके वाली जगह पर गए थे। कलाम ने टेस्ट के सफल होने की घोषणा की थी। अमेरिका ने परीक्षण के बाद भारत पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगाया था लेकिन भारत का हर नागरिक गौरवान्वित होकर हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार था तथा जगह जगह से लोगों ने धनराशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री कोष में जमा कराई थी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।