Rajasthan के तापमान में गिरावट, 13 जिलों में बारिश की संभावना
Girl in a jacket

Rajasthan के तापमान में गिरावट, 13 जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan

Rajasthan : राजस्थान की जनता को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। कई जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और आगे भी गिरावट का अनुमान लगाया गया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने आज शनिवार को 13 जिलों में बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की। हालांकि पिछले 20 दिन में प्रदेश में लोगों ने भयंकर गर्मी का सामना किया था। कुछ जिलों का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया था।

Highlight : 

  • राजस्थान में बारिश की चेतावनी
  • 13 जिलों में अलर्ट जारी
  • जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

प्रदेश में अब भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। प्रदेश के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। ऐसे में अब लू और प्रचंड गर्मी से आराम मिला है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आगामी तीन चार दिन में तापमान में और गिरावट आने वाली है। ऐसे में गर्मी और लू से और राहत मिलने की संभावना है। पिछले 20 दिन में प्रदेश में लोगों ने भयंकर गर्मी का सामना किया था।
कुछ जिलों का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया था।

13 जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को अलर्ट जारी किया गया है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के अलर्ट होने के चलते आगामी दो दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 13 जिलों में आंधी, मेघ गर्जन और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। उनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ और गंगानगर शामिल है। आगामी 6 जून तक मौसम साफ और ठंडा रहने की संभावना जताई गई है।

कुछ शहरों का तापमान

अलवर में 46.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 46.2 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 46.7 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 46.6 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 46.5 डिग्री सेल्सियस
करौली में 47.6 डिग्री सेल्सियस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।