घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

NULL

राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी में एक विवाहिता ने आज घरेलू कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी को तीन माह ही हुए थे। विवाहिता की आत्म हत्या करने की जानकारी उस समय मिली जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आयी तो पडोसियों ने उसके मायके वालों को बुलाया और उन्होंने मकान का दरवाजा खोला तो वह फंदे पर झूलती मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर मोर्चरी में रखवाया।

बताया जाता है कि पति-पत्नी में शादी के बाद से ही मनमुटाव था। विवाहिता मोनिका ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी शादी एक पागल से हो गई है। भिवाड़ी की कॉसमॉस सोसायटी में मोनिका अपने पति पंकज के साथ रहती थी। मोनिका की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।

बताया जाता है कि मोनिका सुबह जल्दी उठ जाती थी। आज जब उसका पति पंकज अपनी शॉप पर गया उसके बाद वह घर पर अकेली थी। वह सुबह से ही घर के बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ।

पुलिस ने इस संबंध में आसपास के पडौसियों से पूछताछ की जिसमें पता चला कि मोनिका व उसके पति में रोज झगड़े होते थे। शादी को तीन माह ही हुए थे और वे तभी से झगड़ते रहते थे। लोगों ने बताया कि दोनों में बातचीत बंद थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।