सौम्या गुर्जर ने फिर संभाला जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर का पद, गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सौम्या गुर्जर ने फिर संभाला जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर का पद, गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सौम्या गुर्जर ने शनिवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर का

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता सौम्या गुर्जर ने शनिवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर का पद एक बार फिर संभाल लिया। बीते दो वर्ष में गुर्जर ने तीसरी बार यह पद संभाला है।पदभार संभालने के बाद उन्होंने राज्य सरकार पर उनके खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन षडयंत्रकारियों के लिए जवाब है। जो षडयंत्र रचते हैं और वे अपने षड्यंत्र में हारते है। यह राज्य सरकार षडयंत्र रच रही है। आप मुझे तीसरी बार इस कुर्सी पर देख रहे हैं तो यह जनता आशीर्वाद है। जनता चाहती है कि सच्चाई की जीत हो। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’’
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पद से बर्खास्त किए जाने को सौम्या ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। फैसला अपने पक्ष में आने के बाद उन्होंने एक बार फिर कार्यभार संभाला है।महापौर पद के लिए उपचुनाव हुआ था और बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। लेकिन इसी बीच हाई कोर्ट की जयपुर बेंच ने सौम्या गुर्जर को नगर निगम जयपुर ग्रेटर के महापौर पद से हटाये जाने के राज्य सरकार के 27 सितम्बर के आदेश को खारिज कर दिया। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर के उपचुनाव की प्रक्रिया रोक दी और गुर्जर के एक बार फिर कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
कोर्ट से राहत मिलने के बाद पद पर बैठीं
जून 2021 में जयपुर ग्रेटर नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव के साथ दुर्व्यवहार और उन्हें आधिकारिक काम से रोकने के मामले में न्यायिक जांच में दोषी ठहराए जाने के बाद गुर्जर को पद से हटा दिया गया था। हालांकि, हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे दोबारा इस पद पर बैठीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।