काला हिरण मामले में जोधपुर कोर्ट में पेश हुए सलमान, 17 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

NULL

काला हिरण शिकार मामले में दोषी सलमान खान की अपील पर सुनवाई आज टल गई है। इस मामले में आज सलमान खान जोधपुर कोर्ट में पेश हुए थे। अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी। बता दें कि पिछले महीने 5 अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।

सजा मिलने के तुरंत बाद ही सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। 2 रात जेल में बिताने के बाद सलमान को अदालत ने 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। उन्हें सात अप्रैल को तत्कालीन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने उन्हें जमानत दी थी।जोशी ने जमानत की मंजूरी के आदेश में सजा में एक महीने के निलंबन की याचिका स्वीकार कर ली थी।

उन्होंने सलमान को सजा निलंबित करने की याचिका पर सुनवाई के लिए एक महीने बाद सात मई को अदालत में पेश होने को कहा था। न्यायाधीश ने उन्हें अदालत की मंजूरी के बिना देश से बाहर ना जाने का भी निर्देश दिया था। बता दें कि इस केस में तब्बू, नीलम, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।