सचिन पायलट ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- अन्नदाताओं के अधिकारों के प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सचिन पायलट ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- अन्नदाताओं के अधिकारों के प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंदोलनरत किसानों के साथ वार्ता बार-बार विफल होने को लेकर केंद्र

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंदोलनरत किसानों के साथ वार्ता बार-बार विफल होने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि इससे खेत की प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई है।
पायलट ने ट्वीट किया,‘‘ केंद्र सरकार व किसानों के मध्य लगातार असफल हो रही वार्ताओं ने अन्नदाताओं के अधिकारों एवं खेती के प्रति भाजपा की नासमझी को जगजाहिर कर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। पायलट ने आगे कहा,‘‘किसानों की मांगों को अस्वीकार व न्याय की पुकार का दमन कर केंद्र सरकार ने देश की गरिमा व लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।