राजस्थान में रोडवेज बसों की हड़ताल समाप्त, यात्रियों को मिली बड़ी राहत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान में रोडवेज बसों की हड़ताल समाप्त, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

संयुक्त मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद गत 17 सितंबर से रोडवेज

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की हड़ताल बीस दिन बाद शनिवार देर रात समाप्त हो गई। इससे रोडवेज बसों के चलने से आज यात्रियों को बड़ी राहत पहुंची। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे ने कल देर रात हड़ताल वापस ले ली और बारह बजे बाद बसों का संचालन शुरु कर दिया गया और सोमवार को सभी जगह बसें अपनी निर्धारित मार्गों पर चलने से यात्रियों को राहत मिली हैं।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त मोर्चे ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के बाद गत 17 सितंबर से रोड़वेज बसों के चक्के जाम कर दिये गये थे। इससे राज्य में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड़वेज कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने उनको लगातार गुमराह किया और लिखित समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद भी उनकी मांगों को जानबूझकर लटकाया गया।

राजस्थान : किशनगढ़ में शनिवार को होगी भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।