प्रियंका गांधी के ट्वीट पर सतीश पूनियां का जवाब- अपना घर संभालें, अपना झगड़ा हमारे माथे मत मढ़िये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर सतीश पूनियां का जवाब- अपना घर संभालें, अपना झगड़ा हमारे माथे मत मढ़िये

बसपा छोड़ कर पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने वाले छह विधायकों को मायावती नीत पार्टी द्वारा व्हिप

बसपा छोड़ कर पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने वाले छह विधायकों को मायावती नीत पार्टी द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ट्वीट पर भाजपा ने मंगलवार को पलटवार करते हुए उन्हें अपना घर (पार्टी) संभालने की नसीहत दी।
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान में बसपा द्वारा छह विधायकों को अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विश्वासमत के दौरान वोट करने के लिए व्हिप जारी किये जाने पर ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है।

लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है। ’’ इस पर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘भाई राहुल गांधी की तरह आपकी तन्द्रा भी देर से टूटी, जब इन्हीं प्रवक्ताओं के हाथी की सवारी करके जुगाड़ की सरकार बना रहे थे, तब तो आपने ट्वीट नहीं किया…।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘…लोकतंत्र और संविधान की हत्या का कलंक आपातकाल के जमाने से आपके उपर ही है, अनुच्छेद 356 का सर्वाधिक दुरूपयोग आपके खाते में ही है; अपना घर संभालो प्रियंका जी, अपना झगड़ा हमारे माथे मत मढ़िये।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।