राजस्थान दंड विधियां संशोधन विधेयक का विरोध किया जाएगा : अलका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान दंड विधियां संशोधन विधेयक का विरोध किया जाएगा : अलका

NULL

जयपुर : आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान दंड विधियां संशोधन अध्यादेश 2017 को तुगलकी अध्यादेश की संज्ञा देते हुए कहा कि पार्टी गांधीजी के सविनय अवज्ञ आन्दोलन की तर्ज पर इसका विरोध करेगी। लांबा ने आज यहां विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी लोकसेवकों को बचाने के मकसद से लाये गए अध्यादेश के काले कानून का उल्लंघन करें, क्योंकि वे प्रजातंत्र और हमारे देश के संविधान के खिलाफ है।

 उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का तुगलकी फरमान जिस तरह लाया गया है अगर यहा05 सफलता मिलती तो भाजपा अपने शासन वाले राज्यों में भी लागू करेगी इस मामले में केंद, सरकार राजस्थान सरकार के साथ मिली हुई है। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ओैर गिरफ्तारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।