राजस्थान : राज्यसभा की 3 सीटों के लिये कल भरे जायेंगें नामांकन

NULL

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिये भारतीय जनता पार्टी की ओर से कल नामांकन भरे जायेगें। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है लेकिन आज ही पार्टी में शामिल हुये किरोडी लाल मीणा ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि,’ वह कल पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिये नामांकन भरेगें।’ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पार्टी उम्मीदवारों के बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि शीघ, ही आपको पता चल जायगा अभी चर्चा चल रही है।

पार्टी की ओर से निवृतमान सांसद भूपेन्द्र यादव भी कल ही राज्यसभा के लिये अपना नामांकन भरेगें। उनका कहना है कि उन्होंने गत छह वर्षो में राजस्थान से जुड़ अनेक मुद्दों को राज्यसभा में उठाया है और आने वाले समय में भी प्रदेश के मुद्दों को पूरजोर तरीके से राज्यसभा में उठाया जायगा।

यादव इस समय भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है और माना जाता है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कोर ग्रुप में शामिल है। उत्तर प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों में महत्ती भूमिका निभाने वाले श्री यादव प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी के निर्वाचन क्षेत्र बनारस के भी प्रभारी रहे हैं।

राजस्थान के तीन सांसद सर्वश्री अभिषेक मनु सिंघवी,नरेन्द्र बुढानिया (दोनों कांग्रेस) और भाजपा के भूपेन्द्र यादव अगले माह सेवानिवृत हो रहे है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।