Rajasthan News: मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर बनाया जा रहा दबाव, जानें मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rajasthan News: मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पर बनाया जा रहा दबाव, जानें मामला

भारतीय जनता पार्टी ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दावा करते हुए कहा कि राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली लड़की पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। 
अमित मालवीय ने ट्वीट कर उठाया राहुल और प्रियंका पर सवाल 
भाजपा के राष्ट्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्विटर पर कहा, अशोक गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने वाली लड़की पर बीती रात दिल्ली में हमला किया गया, उसके चेहरे पर केमिकल फेंका गया। उसपर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मंत्री का बेटा फरार है, और लड़की एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। राहुल और प्रियंका कहां हैं? रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में 23 वर्षीय महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने एक साल से अधिक समय तक उसके साथ रेप किया।

महेश जोशी ने अपने बेटे को लेकर कही यह बात 
शिकायत में कहा गया है कि राजस्थान के सवाई माधोपुर में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अपने बेटे के खिलाफ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए महेश जोशी ने कहा, अटकलों के बजाय, पुलिस को अपना काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए। मुझे यकीन है कि पुलिस न्याय करेगी, मामले की गहराई तक जाएगी और सच्चाई का पता लगाएगी।
इस बीच, राजस्थान में विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस की संस्कृति है, जो ऐसे मामलों को छिपाने की कोशिश करती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।