राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में टिनशेड टूटकर गिरने से 15 लोग घायल हो गये। बता दे कि श्रीगंगानगर के पद्मपुर मंडी में किसानों का मेला चल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टरों की ताकत आजमाने की प्रतियोगिता चल रही थी। शाम को ट्रैक्टरों को एक दूसरे से जोड़ करके खींचने की प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान मंडी का शेड गिर गया और नीचे बैठे लोग इसमें दब गए।
आनन-फानन में लोगों ने शेड के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर आ रही है। करीब ढाई दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। अभी भी शेड को हटाकर लोगों को निकालने की कार्रवाई लगातार जारी है।
अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी सड़क पर उतर सकेंगे लड़ाकू विमान
थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि घटना उस समय घटित हुई जब मंडी परिसर में आयोजित दो ट्रैक्टरों की गतिविधियों को सैंकडो लोग देख रहे थे। गतिविधियों को कई लोग टिनशेड पर बैठ कर देख रहे थे। अचानक टिनशेड के गिर जाने से 15 लोग घायल हो गये।
श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ग्यानाराम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार टिनशेड के गिर जाने से 15 लोग घायल हो गये है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दस लोगों को पदमपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही , हादसा होने के बाद मुख्यमंत्री वसंधरा राजे ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है की खेल के आयोजन की विधिवत रूप से अनुमति भी नहीं ली गई थी और वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।