...राम जी अयोध्या से श्रीलंका पैदल गए थे लेकिन राहुल उससे भी ज्यादा चलेंगे : परसादी लाल मीणा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

…राम जी अयोध्या से श्रीलंका पैदल गए थे लेकिन राहुल उससे भी ज्यादा चलेंगे : परसादी लाल मीणा

परसादी लाल मीणा ने कहा, राहुल गांधी की पदयात्रा एक ऐतिहासिक पदयात्रा होगी। भगवान राम ने भी अयोध्या

राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की ‘भगवान राम’ से तुलना कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे करीबी और वफादार माने जाने वाले मीणा ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम भी अयोध्या से श्रीलंका पैदल ही गए थे। लेकिन, राहुल गांधी उनसे भी ज्यादा चलेंगे।
परसादी लाल मीणा ने कहा, “राहुल गांधी की पदयात्रा एक ऐतिहासिक पदयात्रा होगी। भगवान राम ने भी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल यात्रा की थी। लेकिन राहुल गांधी लंबी दूरी तक पैदल यात्रा करेंगे। वह कन्याकुमारी से कश्मीर जा रहे हैं। न तो किसी ने यात्रा की है और न ही भविष्य में कोई (इतनी दूरी) यात्रा करेगा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के ऐतिहासिक मार्च का उद्देश्य देश को बदलना है।”
12 राज्यों को कवर करेगी भारत जोड़ो यात्रा
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 150 दिनों में कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्य कवर होंगे। यह तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसूर, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगांव, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट, जम्मू से होकर श्रीनगर में समाप्त होगी। 
राष्ट्र को मजबूत करने और साथ आने के प्रयास के रूप में  भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा ने 40वां दिन कर्नाटक में और 41वें दिन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के कुरनूल से की। यात्रा के दौरान राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच जाकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।