राजस्थान के राज्यपाल मिश्र सरहद पर जवानों के साथ मनाएंगे नव वर्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान के राज्यपाल मिश्र सरहद पर जवानों के साथ मनाएंगे नव वर्ष

राज्यपाल कलराज मिश्र नया साल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाएंगे। राज्यपाल मिश्र 29 दिसम्बर को

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र नया साल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाएंगे। राज्यपाल मिश्र 29 दिसम्बर को जैसलमेर जाएंगे जहां वे राजस्थान की सरहद पर जवानों के साथ 2019 को विदाई देंगे और नव वर्ष 2020 का स्वागत करेंगे। 
राज्यपाल नये साल के पहले दिन दोपहर में जयपुर लौटेंगे। इस दौरान राज्यपाल पश्चिमी राजस्थान की पुरातन धरोहरों को देखेंगे तथा वे अपनी तरह की अनूठी व वास्तु सम्मित बस्तियों की संरचना वाले कुलधरा भी जाएंगे। 
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अपनी चार दिवसीय जैसलमेर यात्रा के दौरान विश्वविख्यात विरासतों का अवलोकन करने के साथ पश्चिमी राजस्थान की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परम्पराओं से भी रूबरू होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।