राजस्थान : राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- जनजाति क्षेत्रों में बजट की 75% राशि दिसम्बर तक व्यय की जाये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान : राज्यपाल कलराज मिश्र बोले- जनजाति क्षेत्रों में बजट की 75% राशि दिसम्बर तक व्यय की जाये

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जनजाति क्षेत्रों में विकास के लिए आवंटित बजट की 75 प्रतिशत राशि

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जनजाति क्षेत्रों में विकास के लिए आवंटित बजट की 75 प्रतिशत राशि वित्त वर्ष के दिसम्बर माह तक उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने एक बयान में कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और विकास का लाभ जनजाति क्षेत्रों को भरपूर मिल सके, इसके लिए आवश्यक है कि बजट का समुचित उपयोग समय पर किया जाए।मिश्र ने जनजाति विकास विभाग के सचिव अखिल अरोड़ा को ये निर्देश दिये। 

नितिन गडकरी बोले- सिर्फ आरक्षण से किसी समुदाय का विकास सुनिश्चित नहीं हो सकता

अरोड़ा ने राज्यपाल से सोमवार को राजभवन में मुलाकात कर विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। मिश्र ने कहा कि जनजाति क्षेत्रों के लोगों के लिए चिकित्सा व शिक्षा की उत्तम व्यवस्थाएं की जायें। स्वच्छता के लिए भी भरसक प्रयास करने की आवश्यकता है। 
उन्होंने जनजाति क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा किये जाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने एक अन्य बैठक में संस्कृत व तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के संस्कृत विश्वविद्यालय को देश का उत्कृष्ट विश्वविद्यालय बनाया जाये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।