राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान: CM अशोक गहलोत का ऐलान, तूफान-बारिश से मरे लोगों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को रेगिस्तानी राज्य में भारी बारिश और तूफान के कारण जान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को रेगिस्तानी राज्य में भारी बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टोंक जिले में गुरुवार को आंधी और भारी बारिश के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने मौतों पर दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गहलोत ने राज्य में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर भी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राज्य सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।