Girl in a jacket

राजस्थान के कुछ स्थानों पर बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से के माउंट आबू में भारी बारिश और कुछ अन्य

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से के माउंट आबू में भारी बारिश और कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सिरोही जिले के माउंटआबू तहसील में 8 सेंटीमीटर, माउंटआबू में 8 सेंटीमीटर, रेवदर में 5 सेंटीमीटर, जयपुर के कोटपूतली में 4 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में 4 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के देवल में 4 सेंटीमीटर, जालौर के भीनमाल में 4 सेंटीमीटर, रानीवाड़ा में 4 सेंटीमीटर, जालौर के जसवंतपुरा में 3 सेंटीमीटर, सीकर के दांतारामगढ में 3 सेंटीमीटर, सिरोही के आबूरोड पर 3 सेंटीमीटर, सिरोही में 3 सेंटीमीटर, बांरा के छबडा में 3 सेंटीमीटर, उदयपुर में झाडोल में 3 सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ के बडीसादडी में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 
आज सुबह से शाम तक अजमेर—जैसलमेर में 0.5—0.5 मिलीमीटर, जोधपुर—चूरू में 0.2—0.2 मिलीमीटर और जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 41.1, बाडमेर में 40.5, जोधपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 37.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया 
वहीं राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।