कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेल सेवाएं रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेल सेवाएं रद्द

NULL

उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये एक दर्जन रेल सेवाओं को रद्द किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाडी संख्या 13008 श्रीगंगानगर-हावडा, गाडी संख्या 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर, गाडी संख्या 54631 भिवानी-धुरी, गाडी संख्या 54781 भटिण्डा-रेवाडी, गाड़ी संख्या 54043 जिंद-हिसार रेलसेवा एवं गाडी संख्या 54632, धुरी-सिरसा रेलसेवा को आज 27 अगस्त को रद्द किया गया है।

इसी प्रकार गाडी संख्या 54756 श्रीगंगानगर-भटिण्डा, गाडी संख्या 19224 जम्मुतवी-अहमदाबाद, गाडी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर, गाडी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना, गाडी संख्या 54020 रोहतक-रेवाडी तथा गाडी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक रेलसेवा को आज निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 19 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।