राहुल गांधी, अशोक गहलोत देश से माफी मांगे : पूनिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी, अशोक गहलोत देश से माफी मांगे : पूनिया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे की जांच

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल सौदे की जांच की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दिये जाने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देश से माफी मांगनी चाहिए। 
पूनिया ने कहा कि इस निर्णय के बाद देश और प्रदेश में झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने के लिए राहुल गांधी और अशोक गहलोत को माफी मांगनी चाहिये। 
पूनिया ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले देश की रक्षा से जुड़े राफेल सौदे पर झूठ बोलकर देश को भ्रमित करने की कोशिश राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने की थी। 
उन्होंने आगे कहा कि जनता ने इनको चुनाव में सबक सीखा दिया और आज उच्चतम न्यायालय ने भी याचिका को सीरे से खारिज कर इनके षडयंत्र को बेनकाब कर दिया। 
पूनिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को देश का ईमानदार प्रधानमंत्री बर्दाश्त नहीं हो रहा और वे बार-बार झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।