पूनिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कृषि कानूनों को लेकर किसानों और देश की जनता में फैला रही है भ्रम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूनिया ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कृषि कानूनों को लेकर किसानों और देश की जनता में फैला रही है भ्रम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर किसानों

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पर केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर किसानों और देश की जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पूनिया ने कहा कि देश भर के किसान कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाले किसान आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी किसान आंदोलन के समर्थक होते तो किसानों की संख्या सीमित नहीं होती।
पूनिया ने शुक्रवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र के महेशवास में किसान चौपाल में किसानों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग आंदोलन कर रहे है वो जल्द समझ जाएंगे कि कृषि कानून किसानों के हित में है। उन्होंने कहा कि किसानों को पहली बार 1.5 गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, इस देश में खेती का बजट जब 2013-14 में कांग्रेस की सरकार थी तो 21 हजार करोड़ रुपये होता था जबकि आज खेती का बजट 1.34 लाख करोड़ रुपये है, यह इसलिए है कि हिंदुस्तान का किसान समृद्ध बने एवं नवाचार करें।
पूनिया ने कहा कि इस देश का राजनीतिक इतिहास गवाह है कि कांग्रेस पार्टी को सबसे अधिक देश में 50 सालों से अधिक शासन करने का मौका मिला, जब उनको किसानों से इतनी हमदर्दी थी तो वह उन सभी योजनाओं को लागू क्यों नहीं किया जो पहले अटल ने और अब प्रधानमंत्री मोदी ने लागू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।